Move to Jagran APP

मंडी में भाजपा के रामस्‍वरूप शर्मा तीन लाख 57 हजार वोट से आगे

Mandi Election Result 2019 मंडी संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी से साढ़े तीन लाख मतों से आगे चल रहे हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 09:43 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 01:25 PM (IST)
मंडी में भाजपा के रामस्‍वरूप शर्मा तीन लाख 57 हजार वोट से आगे
मंडी में भाजपा के रामस्‍वरूप शर्मा तीन लाख 57 हजार वोट से आगे

मंडी, जेएनएन। मंडी संसदीय सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा कांग्रेस प्रत्याशी से तीन लाख 57 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह नौ बजे के रुझान में भाजपा प्रत्याशी 91 हजार मतों की बढ़त बना ली है। कांग्रेस प्रत्याशी को अब तक 43189 मत ही पड़े हैं।

loksabha election banner

मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्‍याशी को दो लाख से ज्‍यादा की बढ़त पर मिठाई बांटते नाचन के विधायक विनोद कुमार व पार्टी कार्यकर्ता। 

भाजपा प्रत्याशी राम स्वरूप शर्मा के गृह क्षेत्र में प्रथम राउंड में भाजपा प्रत्याशी को 3448 मत पड़े, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा को जोगेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में पहले राउंड में केवल मात्र 438 मत ही पड़े। संसदीय क्षेत्र के सभी 17 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को बढ़त मिल रही है। उधर, जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। कार्यकर्ता अभी से जश्‍न मना रहे हैं।

मंडी संसदीय क्षेत्र में प्रत्याशियों को 11 बजे तक मिले मतों का ब्योरा

पार्टी प्रत्याशी का नाम वोट

भाजपा रामस्वरूप शर्मा 440478

कांग्रेस आश्रय शर्मा 185789

माकपा दलीप सिंह कायथ 13762

बसपा सेस राम 5842

ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक चंद्रमणी 349

अंबेदकराइट पार्टी ऑफ इंडिया राजेंद्र सूर्यवंशी 1466

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी शिवलाल ठाकुर 606

राष्ट्रीय आजाद मंच मेहर सिंह 431

स्वाभिमान पार्टी करतार चंद 686

पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) खेमचंद 321

गुमान सिंह निर्दलीय 1946

घनश्याम चंद ठाकुर निर्दलीय 648

कर्नल ठाकुर सिंह निर्दलीय 1163

देवराज भारद्वाज निर्दलीय 2868

धर्मेंद्र सिंह ठाकुर निर्दलीय 1510

बृज गोपाल निर्दलीय 3438

सुभाष मोहन स्नेही निर्दलीय 2886

नोटा 3476

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.