Move to Jagran APP

Himachal: 'कांग्रेस का बड़ा नेता डिनोटिफाई हुआ', राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर जयराम ठाकुर का कटाक्ष

Himachal News जयराम ठाकुर ने कहा कि सैकड़ों संस्थान बंद करने वाली कांग्रेस का एक बड़ा नेता खुद डीनोफिटाई हो गया। डिनोटिफाई का दर्द क्या होता है कांग्रेस नेताओं को अब महसूस हो रहा है। ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर भी निशाना साधा।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghPublished: Sat, 25 Mar 2023 07:29 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2023 07:29 PM (IST)
Himachal: 'कांग्रेस का बड़ा नेता डिनोटिफाई हुआ', राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर जयराम ठाकुर का कटाक्ष
राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर जयराम ठाकुर का कटाक्ष

जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता किसी राजनीति प्रेरणा से नहीं बल्कि कोर्ट के आदेश से गई है। कोर्ट का निर्णय संविधान के अनुरूप है।

loksabha election banner

कांग्रेस का नेता हुआ डिनोटिफाई

जयराम ठाकुर ने कहा कि सैकड़ों संस्थान बंद करने वाली कांग्रेस का एक बड़ा नेता खुद डीनोफिटाई हो गया। डिनोटिफाई का दर्द क्या होता है, कांग्रेस नेताओं को अब महसूस हो रहा है। राहुल गांधी की सदस्यता किसी राजनीति प्रेरणा से नहीं बल्कि कोर्ट के आदेश से गई है। कोर्ट का निर्णय संविधान के अनुरूप है। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त होने पर भाजपा को बेवजह कोस रहे हैं। राहुल गांधी के विरुद्ध विभिन्न न्यायालयों में सात मामले चल रहे हैं। उनमें मानहानि का यह मामला भी था।

जयराम ठाकुर ने दी राहुल को नसीहत

शनिवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के बालीचौकी में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी को यह बात समझ लेनी चाहिए कि जब आप सार्वजनिक मंच से कोई बात कह रहे हैं तो उसको सोच समझ कर बोलें। आमतौर पर ऐसी अनर्गल और बेतुकी बातें शोभा नहीं देती है। इस मामले में भाजपा को कोसने के बजाय कांग्रेस नेता अपने आचरण को सुधारें।

कांग्रेस को संभल जाना चाहिए

उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि सुक्खू सरकार पूर्व सरकार के समय खुले सैकड़ों संस्थानों को डिनोटिफाई करने पर तुली है और अब उनका ही एक बड़ा नेता डिनोटिफाई हो गया है। कांग्रेस सरकार की करनी और कथनी में आज आमजन को भी साफ फर्क नजर आ रहा है। जनता को सुविधाएं उपलब्ध करवाना तो दूर कांग्रेस सरकार ने सुविधा छीनने का काम किया है।

कांग्रेस करे चुनावी वादे पूरे

उन्होंने चेताया कि कांग्रेस सरकार को जनता से किए हर वादे को पूरा करना होगा, अन्यथा भाजपा हर मंच से आवाज बुलंद करती रहेंगी। शुक्रवार को विधानसभा से मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों के बहिष्कार को जयराम ठाकुर ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे प्रतिनिधियों को ऐसी बातें शोभा नहीं देता। सुक्खू सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है। जनता पहले ही सड़क पर उतर चुकी है और आने वाले दिनों में यह रोष और देखने को मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.