हिमाचल में बढ़ रहा बसपा का कुनबा : राजाराम
बल्ह हलके के बगला में बसपा नेता राजाराम ने कहा कि हिमाचल में बसपा का कुनबा बढ़ रहा है।
By Edited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 07:57 PM (IST)Updated: Wed, 05 Sep 2018 01:39 PM (IST)
नेरचौक, जेएनएन। बसपा नेता एवं राज्यसभा सांसद राजाराम ने कहा कि हिमाचल में बसपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। लोकसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। वह बल्ह हलके के बगला में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम पूर्व में विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी रहे प्रेम कुमार हवाल के घर पर आयोजित किया गया।
75 वर्षीय केशव राम ने राजाराम को सम्मानित किया तथा उन्होंने कहा कि इस पार्टी में हमारी आस्था और विश्वास जुड़ा है। मेरा बेटा प्रेम इस पार्टी के साथ दिन रात कार्य कर रहा है। यह बड़े सौभाग्य की बात है कि सांसद यहां पर रुके अब और भी जोश के साथ कार्यकर्ता काम करेंगे। इस मौके पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. केहर सिंह, हरदेव सिंह व बंसीलाल मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें