निहाल चंद की नियुक्ति से बल्ह भाजपा खुश
निहाल चंद शर्मा को मिल्क फेडरेशन का चेयरमैन बनाए जाने पर बल्ह भाजपा में खुशी का माहौल है। बल्ह भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमपाल राणा, जिला परिषद मंडी की अध्यक्ष सरला ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय रावत, जिला महामंत्री रणवीर सिपहिया, नेरचौक नगर परिषद के उपाध्यक्ष चेत राम ठाकुर, बल्ह पंचायत समिति की अध्यक्ष अंजना रावत, भाजपा के उपाध्यक्ष ढ़मेश्वर
सहयोगी, रिवालसर : निहाल चंद शर्मा को मिल्क फेडरेशन का चेयरमैन बनाए जाने पर बल्ह भाजपा में खुशी का माहौल है। बल्ह भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमपाल राणा, जिला परिषद मंडी की अध्यक्ष सरला ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय रावत, जिला महामंत्री रणवीर सिपहिया, नेरचौक नगर परिषद के उपाध्यक्ष चेत राम ठाकुर, बल्ह पंचायत समिति की अध्यक्ष अंजना रावत, भाजपा के उपाध्यक्ष ढमेश्वर ठाकुर, रिवालसर टैक्सी यूनियन के प्रधान चूड़ा मनी ठाकुर आदि ने इस ताजपोशी पर बधाई दी है। निहाल चंद की नियुक्ति के लिए मुख्यामंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।