Move to Jagran APP

लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता : प्रकाश चौधरी

बल्ह ब्लॉक कांग्रेस की बैठक डडौर स्थित पूर्व आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी के निवास स्थान पर हुई। इसकी अध्यक्षता प्रकाश चौधरी ने की। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आवाहन किया। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम सरकार की गलत नीतियों को हर घर तक पहुंचाने को कहा। पूर्व मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार का 500-1000 रुपये के नोटों का चलन बंद करना एक ऐसा फैसला था, जिसने देश में आर्थिक संकट के हालात पैदा कर अर्थव्यवस्था को डगमगा दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 02:57 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 02:57 PM (IST)
लोकसभा चुनाव के लिए जुट  जाएं कार्यकर्ता : प्रकाश चौधरी
लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता : प्रकाश चौधरी

सहयोगी, नेरचौक : बल्ह ब्लॉक कांग्रेस की बैठक डडौर में पूर्व आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों को हर घर तक पहुंचाने को कहा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले ने देश में आर्थिक संकट के हालात पैदा कर अर्थव्यवस्था को डगमगा दिया है। कंपनियों में छंटनी के कारण लाखों नौजवान नौकरियों से हाथ धो बैठे हैं। गैस सिलेंडर के दाम एक हजार से अधिक होने से गृहणियां फिर से लकड़ी के चूल्हे जलाने को मजबूर हो गई हैं। प्रदेश में जयराम सरकार को बने हुए एक साल होने को है। वे सालभर से सिर्फ वीरभद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यो के ही उद्घाटन करने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री केवल अपने गृह क्षेत्र सराज तक ही सीमित होकर रह गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि वे अब सराज के विधायक नहीं बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और मुखिया को प्रदेश का सर्वांगीण विकास करवाना होता है। उन्होंने चेताया कि यदि एक माह के भीतर नेरचौक पीडब्ल्यूडी डिवीजन को पुन: नहीं खोला गया तो बल्ह के कांग्रेस मुख्यमंत्री का घेराव करेगी। प्रकाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने बूथ को मजबूत कर फील्ड में डट जाएं। इस अवसर पर बल्ह कांग्रेस अध्यक्ष अजय ठाकुर, महामंत्री महेंद्र गुप्ता, प्रदेश महासचिव ¨रपल चौधरी, बल्ह युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश सैणी, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहणी राणा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि शर्मा, रोशन लाल कपूर, सागर कमल, पवन ठाकुर, ओमचंद सैणी, सरस्वती ठाकुर, अमरप्रीत कौर, आलम राम, रजनीश सोनी आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

बल्ह मंडल कार्यकारिणी को भंग करने के उठे स्वर

बल्ह कांग्रेस की बैठक में बल्ह मंडल कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी बनाने के स्वर उठे। कार्यकर्ताओं ने बल्ह में कांग्रेस की हार का ठीकरा कार्यकारिणी की निष्क्रियता पर मढ़ा। बैठक में कार्यकारिणी के अधिकतर पदाधिकारी नदारद रहने पर उन्हें तुरंत हटाने की मांग उठी। बैठक में नवनियुक्त बल्ह कांग्रेस महिला ¨वग की अध्यक्ष के नदारद रही। इससे कार्यकर्ताओं में गुस्सा दिखाई दिया। ब्लॉक कांग्रेस को नए सिरे से मजबूत करने के कार्यकर्ताओं ने सुझाव दिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.