Move to Jagran APP

चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में असेंट स्कूल का दबदबा

खंड स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में असेंट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पधर के मेधावियों का दबदबा रहा। विद्यालय प्रबंधन द्वारा मेधावियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। समारोह दौरान असेंट स्कूल के दस जमा एक के छात्र साहिल द्वारा निर्मित मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। साहिल ने साइंस मॉडल में प्रथम स्थान हासिल किया। आठवीं कक्षा का यश मैथ ओलिपियाड मे ब्लॉक स्तर पर प्रथम रहा। सीनियर वर्ग की विज्ञान प्रश्नोत्तरी मे पारस भारद्वाज व मानव द्वितीय रहा। सीनियर वर्ग की एक्टिविटी मे रक्षिता ठाकुर प्रथम रही। सर्वे के तीनो वर्गो मे स्कूल के नौ विद्यार्थी प्रथम स्थान पर रहे। जिसमे जू

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Sep 2019 05:05 PM (IST)Updated: Mon, 09 Sep 2019 05:05 PM (IST)
चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में असेंट  स्कूल का दबदबा
चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में असेंट स्कूल का दबदबा

सहयोगी, पद्धर : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक साहल में आयोजित खंडस्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में असेंट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पद्धर के मेधावियों का दबदबा रहा। विद्यालय प्रबंधन ने मेधावियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। समारोह दौरान असेंट स्कूल के दस जमा एक के छात्र साहिल द्वारा निर्मित मॉडल आकर्षण का केंद्र रहा। साहिल ने साइंस मॉडल में प्रथम स्थान हासिल किया। आठवीं कक्षा का यश मैथ ओलिपियाड मे ब्लॉक स्तर पर प्रथम रहा। सीनियर वर्ग की विज्ञान प्रश्नोत्तरी मे पारस भारद्वाज व मानव द्वितीय रहा। सीनियर वर्ग की एक्टिविटी मे रक्षिता ठाकुर प्रथम रही। सर्वे के तीनों वर्गो में स्कूल के नौ विद्यार्थी प्रथम स्थान पर रहे। इसमें जूनियर वर्ग में नमन ठाकुर, अक्षित गुलेरिया सीनियर वर्ग में श्रेय, कनिका, प्रियंका तथा प्रेरणा ठाकुर प्रथम स्थान पर रही। जबकि सेकेंडरी वर्ग में राशि, मानसी और कामिनी प्रथम स्थान पर रही। प्रधानाचार्य बेसर सिंह ठाकुर ने सभी मेधावी विद्यार्थियों और अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस उप्लब्धि का सारा श्रेय विज्ञान समन्वयक संजय ठाकुर को जाता है।

loksabha election banner

इस अवसर पर संजय ठाकुर, बलविदर , सुनील कुमार, वीर निरंजन, सुशील कुमार, धर्म सिंह, ऋषि राज, संदीप कुमार, धर्म चंद, खेम सिंह, गगन प्रदीप, अंबिका राणा, माया चौहान, जुध्या वर्मा, लता ठाकुर, रक्षा देवी, पवना कुमारी, रीना देवी, राज कुमारी, सत्या देवी कृष्णा कुमारी मीना कुमारी रेखा देवी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.