सुंदरनगर में आशा वर्कर्स की सम्मानित
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों घर.घर जाकर जागरुकता पाठ पढ़ा रही आशा वर्कर को सम्मानित किया गया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अध्यक्ष उपाध्यक्ष व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने उन्हें सम्मानित किया। उन्हें काढ़ा जूस फल और मास्क भी प्रदान किए गए। स्वयं सहायत समूहों को निरंतर गति प्रदान करने में अधिकारियों के सहयोग से विशेष सहयोग कर रही इसकी सीओ कमलेश गुप्ता ने कहा कि संकट के इस दौर में आशा वर्कर भी अग्रणी श्रेणी में खड़ी होकर लोगों की सुरक्षा के लिए कार्य
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : कोरोना वायरस से बचाव के लिए घर-घर जाकर जागरूकता पाठ पढ़ा रही आशा वर्कर्स को सम्मानित किया गया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने उन्हें सम्मानित किया। उन्हें काढ़ा, जूस, फल और मास्क बांटे गए। स्वयं सहायत समूहों को निरंतर गति प्रदान करने में अधिकारियों के सहयोग से विशेष सहयोग कर रही इसकी सीओ कमलेश गुप्ता ने कहा कि संकट के दौर में आशा वर्कर्स भी अग्रणी श्रेणी में खड़ी होकर लोगों की सुरक्षा के लिए कार्य कर रही हैं। इस कार्य में उनका भी बहुमूल्य योगदान है। इस मौके पर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक शर्मा, अध्यक्ष पूनम शर्मा, उपाध्यक्ष दीपक सेन, पार्षद पुष्पा गिल, स्वयंसेवी गोदावरी, सहायता समूह से मोनिका अरोड़ा, दीपिका, मीना और किरण शर्मा मौजूद रहीं।