Move to Jagran APP

वर्तमान सरकार कर्मचारी वर्ग से कर रही भेदभाव : हरदीप

इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार कम

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Sep 2021 06:38 PM (IST)Updated: Fri, 24 Sep 2021 06:38 PM (IST)
वर्तमान सरकार कर्मचारी वर्ग 
से कर रही भेदभाव : हरदीप
वर्तमान सरकार कर्मचारी वर्ग से कर रही भेदभाव : हरदीप

संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी वर्ग से भेदभाव कर रही है। निगम के अधिकारी सरकार को गुमराह कर रहे हैं। वह हिमाचल पथ परिवहन कर्मचारी महासंघ की कार्यकारिणी की शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में बोल रहे थे। प्रबंधन कर्मचारी वर्ग की मांग को पूरा नहीं कर रहा है। कर्मचारियों की अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। इंटक से संबंधित कर्मचारियों का सरकार उत्पीड़न कर रही है। कर्मचारियों और पीस मील वर्कर्स डीए तथा पुराने भत्ते दबाए जाने के विरोध में रणनीति तय की जाएगी। 26 सितंबर को बिलासपुर में आल हिमाचल संयुक्त होगी। पूर्व सीपीएस एवं प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता सोहन लाल ठाकुर ने सरकार पर कर्मचारी विरोधी कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.