Move to Jagran APP

भाजपा प्रवक्ता अजय राणा की हालत अब भी नाजुक

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता एंव मंडी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राणा की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। अजय राणा 42 घंटे से बेहोशी की हालत है। उनके शरीर में मामूली हलचल हो रही है। दवा के साथ दुआओं का दौर जारी है। सोमवार रात उन्हें आस्था अस्पताल मंडी से चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया था। चंडीगढ़ ले जाने के लिए फोर्टिंस अस्पताल मोहाली की एक विशेष एंबुलेंस में मंगवाई गई थी। यह एंबुलेंस आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस थी। इसमें वेंटिलेटर आदि की सुविधा थी। अजय राणा को लेकर एंबुलेंस रात करीब दो बजे मोहाली पहुंची। फोर्टिस अस्पताल में मंगलवार सुबह तक उनका उपचार चलता रहा। स्वास्थ्य में कोई सुधार न होने पर उन्हें फोर्टिस से पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। यहां उन्हें आइसीयू में रखा गया

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 07:17 PM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 07:17 PM (IST)
भाजपा प्रवक्ता अजय राणा की हालत अब भी नाजुक
भाजपा प्रवक्ता अजय राणा की हालत अब भी नाजुक

जागरण संवाददाता, मंडी : प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता एवं मंडी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राणा की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। अजय राणा 42 घंटे से बेहोशी की हालत में हैं। दवा के साथ दुआओं का दौर जारी है। सोमवार रात उन्हें आस्था अस्पताल मंडी से चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया था। चंडीगढ़ ले जाने के लिए फोर्टिस अस्पताल मोहाली की एक विशेष एंबुलेंस मंगवाई गई थी। यह एंबुलेंस आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस थी। अजय राणा को लेकर एंबुलेंस रात करीब दो बजे मोहाली पहुंची। फोर्टिस अस्पताल में मंगलवार सुबह तक उनका उपचार चलता रहा। स्वास्थ्य में कोई सुधार न होने पर उन्हें फोर्टिस से पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। यहां उन्हें आइसीयू में रखा गया है। चिकित्सा विशेषज्ञों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। किसी भी व्यक्ति को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। अस्पताल के बाहर उनके समर्थकों व चाहने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं।

loksabha election banner

अजय राणा के स्वास्थ्य को लेकर पीजीआइ प्रबंधन को चार बजे मेडिकल बुलेटिन जारी करना था। लेकिन डॉक्टरों ने अब बुधवार सुबह मेडिकल बुलेटिन जारी करने का निर्णय लिया है। डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। रविवार को अजय राणा के पैतृक गांव महादेव में कोई समारोह था। वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वहां गए थे। वहां उन्होंने कोई कंदमूल खा लिया था। शाम को घर पहुंचते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय राणा का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.