आगरा बस हादसे में घायल एक और शिक्षक मंडी अस्पताल में दाखिल
संवाद सहयोगी, मंडी : आगरा बस हादसे में घायल आलोक भारती पब्लिक स्कूल मंडी के विद्यार्थियों व
संवाद सहयोगी, मंडी : आगरा बस हादसे में घायल आलोक भारती पब्लिक स्कूल मंडी के विद्यार्थियों व शिक्षकों का जोनल अस्पताल मंडी में उपचार चल रहा है। घायलों की हालत में अब सुधार है। मंगलवार को एक शिक्षक पुष्पराज (29) को जोनल अस्पताल में दाखिल किया गया। वह देर शाम को आगरा से मंडी पहुंचे। यहां पर जांच के बाद दाखिल कर लिया गया है।
जबकि अस्पताल में दाखिल किसी घायल को छुट्टी नहीं दी गई। जोनल अस्पताल में कुल 12 विद्यार्थी व शिक्षक दाखिल हैं। इनमें से पांच घायलों के आर्थो के ऑपरेशन किए गए। ऑपरेशन के बाद उन्हें वार्ड में दाखिल किया गया है। उनके टेस्ट निशुल्क किए गए। इसके अलावा दवाईयां भी मुफ्त में दी जा रही हैं। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी टीसी महंत ने बताया कि अस्पताल में दाखिल आगरा बस हादसे के सभी घायलों की हालत में काफी सुधार हो चुका है। उन्हें बेहतर उपचार दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दवाईयां भी निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं।