विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

न्याय व्यवस्था को बनाया जाएगा अधिक सुगम व सुलभ : न्यायमूर्ति रवि मलिमथ

By JagranEdited By:
Published: Sat, 31 Jul 2021 10:49 PM (IST)

संवाद सहयोगी सरकाघाट प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमथ

न्याय व्यवस्था को बनाया जाएगा अधिक सुगम व सुलभ : न्यायमूर्ति रवि मलिमथ
न्याय व्यवस्था को बनाया जाएगा अधिक सुगम व सुलभ : न्यायमूर्ति रवि मलिमथ

संवाद सहयोगी, सरकाघाट : प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमथ ने कहा कि लोगों को उनके घर-द्वार के समीप तीव्र व किफायती न्याय सुनिश्चित बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। न्याय व्यवस्था को अधिक सुगम और सुलभ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। शनिवार को सरकाघाट में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय के संयुक्त कार्यालय भवन में उद्घाटन करने के बाद उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमथ ने कहा कि न्यायिक प्रकिया को अधिक जनमुखी बनाने के लिए बार एसोसिएशन और न्यायाधीशों को मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

उन्होंने नए कोर्ट के लिए बधाई देते हुए सभी संबंधित न्यायिक अधिकारियों और बार एसोसिएशन से जिम्मेदारी समझने और गुणात्मक काम करने को कहा। इस न्यायालय से सरकाघाट व धर्मपुर क्षेत्र की 109 पंचायतों के लगभग 2.17 लाख लोगों को न्यायिक सुविधा मिलेगी।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर ने अधिकारियों को सरकाघाट में अलग से एक न्यायिक परिसर बनाने की संभावना तलाशने को कहा। उन्होंने जिला प्रशासन से लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र निपटारे को भी कहा। कार्यक्रम में प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर ने न्यायिक अधिकारियों और वकीलों से लोगों को तीव्र गति से न्याय प्रदान करने के लिए मिलकर काम का आग्रह किया। न्यायमूर्ति सत्येन वैद्य ने विश्वास जताया कि यह न्यायालय न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में बड़ा सहायक होगा।

इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मंडी आरके शर्मा, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की पत्नी स्वरूपा मलिमथ व पुत्री संब्रह्म मलिमथ, सरकाघाट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिया लाल आजाद, विधायक कर्नल इंद्र सिंह, बार एसोसिएशन सरकाघाट के प्रधान भूप सिंह ठाकुर, अधिवक्ता पीएस तपवाल, नगर परिषद सरकाघाट की अध्यक्ष अनूप कुमारी, उपायुक्त अरिदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, अतिरिक्त महाधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया, जिला न्यायवादी कुलभूषण गौतम, एसडीएम सरकाघाट राहुल जैन उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।