Move to Jagran APP

मी टू के समर्थन में आए आयुष शर्मा, कहा पीडि़त महिलाओं को मिलेगा न्याय

अभिनेता आयुष शर्मा ने मी टू का समर्थन करते हुए कहा कि इससे पीडि़त महिलाओं को न्याय मिलेगा।

By BabitaEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 12:41 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 12:41 PM (IST)
मी टू के समर्थन में आए आयुष शर्मा, कहा पीडि़त महिलाओं को मिलेगा न्याय

मंडी, जेएनएन। मी टू के समर्थन में लवयात्री फिल्म के अभिनेता आयुष शर्मा भी उतर गए हैं। उन्होंने इस मुहिम को सही ठहराते हुए कहा कि इससे पीडि़त महिलाओं को न्याय मिलेगा। भविष्य में महिलाओं के शोषण पर विराम लगेगा। महिलाएं चाहे किसी भी क्षेत्र में कार्यरत हों, उनकेलिए सुरक्षित वातावारण उपलब्ध करवाना समाज का दायित्व बनता है। आयुष शर्मा शनिवार को मंडी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

वह मंडी शहर के रहने वाले हैं। बकौल आयुष शर्मा, लवयात्री फिल्म से बहुत अच्छा अनुभव रहा। फिल्म से बहुत कुछ सीखने को मिला। अपनी कमजोरियों का पता चला। लवयात्री फिल्म के साथ तीन और फिल्में रिलीज हुई थी। उनके अभिनय व फिल्म के गानों को दर्शकों ने बहुत सराहा। मुंबई सपनों का शहर है। वहां इंजीनियर बनने गया था लेकिन किस्मत फिल्म इंडस्ट्री में खींच कर ले गई। सलमान खान से बहुत कुछ सीखने को मिला है। उनका 30 साल का अनुभव मेरे काम आएगा और आगे बढऩे का मौका मिलेगा। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में वह अपने काम के दम पर टिक पाएंगे। 

लवयात्री फिल्म को लेकर दर्शकों के नकारात्मकरुझान पर आयुष शर्मा ने कहा, सलमान खान आलोचना नहीं बल्कि दर्शकों के मनोरंजन के लिए फिल्म बनाते हैं। उन्हें बहुत से फिल्म निर्माताओं की तरफ से ऑफर मिलें हैं। स्क्रिप्ट पढऩे के बाद अंतिम फैसला लूंगा।

हिमाचल की खूबसूरत वादियों में फिल्म स्टूडियो व सिटी स्थापित करने की आपार संभावना है। प्रदेश सरकार को इस पर गंभीरता से काम करना चाहिए। हिमाचल को जितने बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा, उतना पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत हिमाचल के लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिला है। अनुपम खेर ने उन्हें कड़ी मेहनत की सलाह दी थी। उस पर वह अमल कर रहे हैं।

आयुष शर्मा ने छोटी काशी के लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया। कोटली व मंडी शहर में लवयात्री फिल्म के गानों पर डांस कर लोगों का मनोरंजन किया। इस मौके पर उनके दादा पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम व उनके पिता ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.