मानसिक रूप से परेशान व्यक्ति ने घर में फंदा लगा दी जान
रिवालसर क्षेत्र की कठयांऊ में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। शव की पहचान हेमंत कुमार पुत्र चेतराम गांव जनलग डाकघर कठयाउं तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। हेमंत कुमार कुछ वर्षों से दिमागी तौर पर परेशान रहता था। उसका इलाज भी चल रहा था। कुछ साल पहले तक वह गोवा में होटल का कारोबार करता था। लेकिन कारोबार छोड़ कर वह इन दिनों पंचायत में मनरेगा में कार्य करता था। वीरवार को उसकी पत्नी सुंदरनगर गई हुई थी। वहां किसी दुकान में नौकरी करती है। उसके पिता भी अपने कार्य से कहीं बाहर गए हुए थे। मां घरेलू कार्यों में व्यस्त थी। दोपहर बाद
सहयोगी, रिवालसर : रिवालसर क्षेत्र की कठयांऊ में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। हेमंत कुमार पुत्र चेतराम गांव जनलग डाकघर कठयाउं तहसील बल्ह कुछ वर्ष से मानसिक तौर पर परेशान रहता था। उसका इलाज भी चल रहा था। कुछ साल पहले तक वह गोवा में होटल का कारोबार करता था। लेकिन कारोबार छोड़कर वह इन दिनों पंचायत में मनरेगा में कार्य करता था। उसकी पत्नी सुंदरनगर में किसी दुकान में काम करती है वह वहां थी व उसके पिता भी कहीं बाहर गए हुए थे। मां घरेलू कार्यो में व्यस्त थी। दोपहर बाद तीन बजे चाय देने हेमंत के कमरे में गई तो वह फंदे से लटका हुआ था। हेमंत के दो बच्चे हैं। पंचायत प्रधान गीतानंद सोनी की सूचना पर पुलिस चौकी रिवालसर की टीम मौके पर पहुंचे। शुक्रवार को शव का क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम करवाया गया। थाना प्रभारी बल्ह राजेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।