7400 ने पूरी की क्वारंटाइन अवधि
जिले में गत एक माह में बाहरी राज्यों से 11200 लोग वापस लौटे हैं। उन सभी को निर्धारित नियमों के अनुरूप क्वारंटाइन किया गया है। उनमें लगभग 7400 लोगों का 14 दिन का क्वारंटाइन समय पूरा हो चुका है। 3700 लोग अब भी क्वारंटाइन में हैं। 900 लोग संस्थागत और 2
जागरण संवाददाता, मंडी : मंडी जिले में एक माह में अन्य राज्यों से 11200 लोग लौटे हैं। सभी को क्वारंटाइन किया गया है। उनमें लगभग 7400 लोगों का 14 दिन का क्वारंटाइन समय पूरा हो चुका है। 3700 लोग अब भी क्वारंटाइन में हैं। 900 लोग संस्थागत और 2800 लोग होम क्वांरटाइन में हैं।
महाराष्ट्र व गुजरात से आए 316 लोगों के सैंपल लिए गए थे। पांच मामलों के अलावा सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। श्रमिक ट्रेन से महाराष्ट्र से 234 और गुजरात से 82 लोग आए हैं। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सभी के सैंपल लिए गए थे। महाराष्ट्र से तीन ट्रेनें थी। इनमें पहली ट्रेन मुंबई से आई थी। इसमें जिला के 104 लोग थे। दूसरी ट्रेन पुणे से आई जिसमें 63 लोग व थाणे से आई ट्रेन में 67 लोग थे। गुजरात से आई ट्रेन में 82 लोग मंडी जिले के थे। बाहर से आने वाले जितने भी लोगों के सैंपल पांच दिन से पहले लिए गए हैं। उनके सैंपल छह दिन बाद दोबारा लिए जाएंगे।