Move to Jagran APP

स्वजनों की उपस्थिति में राज्यपाल से दु‌र्व्यवहार शर्मनाक : महेंद्र सिंह

जागरण संवाददाता मंडी जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल से उनके स्वजनो

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 06:15 PM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 06:15 PM (IST)
स्वजनों की उपस्थिति में राज्यपाल से दु‌र्व्यवहार शर्मनाक : महेंद्र सिंह
स्वजनों की उपस्थिति में राज्यपाल से दु‌र्व्यवहार शर्मनाक : महेंद्र सिंह

जागरण संवाददाता, मंडी : जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल से उनके स्वजनों की उपस्थिति में दु‌र्व्यवहार कर नेता प्रतिपक्ष ने जानलेवा हमला किया है। विधानसभा परिसर में शनिवार को जो हुआ वह शर्मनाक है। यह पहली बार नहीं हुआ कि राज्यपाल ने अभिभाषण के तीन या चार पेज ही पढ़े हों। कांग्रेस के समय ऐसा कई बार हुआ है, लेकिन किसी ने कोई विरोध नहीं किया क्योंकि विधायकों को अभिभाषण की प्रति दी जाती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विजन के अनुरूप मंडी के विकास के लिए मास्टर प्लान बनेगा। मंडी को स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने के लिए पूर्ण नियोजित तरीके से काम किया जाएगा।

loksabha election banner

महेंद्र सिंह ठाकुर ने शिवधाम और यू ब्लॉक पार्किंग के शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री का आभार जताने को मंडी के सेरी मंच पर आयोजित रैली में विकास के इन उपहारों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने मंडी को नगर निगम बनाए जाने के लिए भी शहरवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम बनने से मंडी में वर्तमान की जरूरतों को पूरा करते हुए भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाएं बनाई जा सकेंगी। विकास प्रक्रिया में हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। यह भी तय किया जाएगा कि विकास का लाभ सभी को समान रूप से मिले।

शिवधाम के निर्माण से धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। इस परियोजना से वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मंडी प्रमुखता से तो उभरेगा ही, साथ ही लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर व साधन मिलेंगे। यू ब्लॉक में बहुमंजिला पार्किंग परिसर बनने से शहर में पार्किंग की बड़ी समस्या का समाधान होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.