नवग्रह वृक्ष वाटिका में लगाया पदम का पौधा
सुंदरनगर में स्थापित प्रदेश की प्रथम देव बीजू नवग्रह वृक्ष वाटिका में सावन के अंतिम सोमवार को सुकेत व्यापार मंडल के सदस्यों ने पौधारोपण किया।
संवाद सहयोगी, सुंदरनगर : सुंदरनगर में स्थापित प्रदेश की प्रथम देव बीजू नवग्रह वृक्ष वाटिका में सावन के अंतिम सोमवार को सुकेत व्यापार मंडल के सदस्यों ने पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल के संयोजक सुरेश कौशल मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंडल के चेयरमैन वीरेंद्र सूद ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।
वाटिका के संस्थापक अभिषेक सोनी ने बताया कि व्यापार मंडल के सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्रों में मुश्किल से मिलने वाला पदम का पौधा लगाया। मुख्यातिथि ने कहा कि वाटिका के निर्माण के बाद अब सुंदरनगर का धार्मिक महत्व और अधिक हो गया है। सुकेत व्यापार मंडल द्वारा वाटिका के सुंदरीकरण के लिए भविष्य में जो भी सहयोग होगा, वह किया जाएगा। अभिषेक सोनी ने बताया कि पदम वृक्ष को स्थानीय भाषा में पाजा अन्य जगहों में हिमालयन चैरी के नाम से भी जाना जाता है। सनातन धर्म के अनुसार इस वृक्ष का वर्णन हिमा तथा केदराजा के रूप में हुआ है। आयुर्वेद के अनुसार पदम वृक्ष का उपयोग चर्म रोग और कुष्ठ रोग को ठीक करने में विषेश रूप से किया जाता है। आयुर्वेद में इसका उपयोग संस्कृत के दोहे में वर्णित है। पाजा की लकड़ी को सनातन धर्म अनुसार सभी शुभ कार्यो में लगाया जाता है। इस मौके पर सुरेश शर्मा, रोहित कौशल, विकासपुरी, दीपक खुल्लर, सुभाष सोनी, मोहित चुघ, प्रशांत, शैवी, प्रांजय, यनीस, युवी, पावनी और खुशी भी मौजूद रही।