योजनाओं का करें प्रचार-प्रसार : महेंद्र
सहयोगी धर्मपुर उपमंडल मुख्यालय धर्मपुर में रविवार को मंडल भाजपा की बैठक मंडल प्रधान पूण
सहयोगी, धर्मपुर : उपमंडल मुख्यालय धर्मपुर में रविवार को मंडल भाजपा की बैठक मंडल प्रधान पूर्ण चंद ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने शिरकत की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के विकासात्मक योजनाओं का प्रसार और प्रचार आम लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई गई गरीबों, महिलाओं और पिछड़े वर्गों के लिए जन कल्याण योजनाओं का बखान भी किया तथा कहा कि प्रधानमंत्री देश और प्रदेशों का समुचित विकास करवा रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल में विकास कार्यों को गति मिली है और समूचे हिमाचल का संतुलित विकास हो रहा है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सहमीडिया प्रभारी रजत ठाकुर, मंडल के महामंत्री प्रताप सकलानी सहित अनेक भाजपाइयों ने भाग लिया। साथ ही जल शक्ति मंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की तथा उन्हें निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाई जाए तथा उन्हें तय सीमा में पूरा किया जाए।