दूसरों की मदद के लिए बढ़े हाथ
असहाय सेवा समिति सुंदरनगर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51000 हजार रुपये का योगदान दिया। समिति के प्रधान सीएल गुप्ता और महासचिव केएस जम्वाल के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारियों ने लॉकडाउन के कारण असहाय लोगों की मदद के लिए एसडीएम राहुल चौहान के माध्यम से राहत कोष के चेक प्रदान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस राशि को लॉकडाउन के कारण लोगों को भोजन उपचार व अन्य दैनिक समस्याओं के निवारण के लिए खर्च किया जाए।
जागरण टीम, मंडी/सुंदरनगर/सिमस : कोरोना वायरस से जंग जीतने को लेकर लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। कई लोग दूसरों की मदद के लिए सहायता राशि दे रहे हैं। असहाय सेवा समिति सुंदरनगर ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51,000 रुपये का योगदान दिया है।
समिति के प्रधान सीएल गुप्ता और महासचिव केएस जम्वाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने असहाय लोगों की मदद के लिए एसडीएम राहुल चौहान के माध्यम से राहत कोष के लिए चेक प्रदान किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि इस राशि को कर्फ्यू के दौरान लोगों के भोजन, उपचार व अन्य समस्याओं के निवारण पर खर्च किया जाए। इस दौरान समिति के मुख्य संरक्षक जनक राज सेन, उपप्रधान प्रेम लाल सैनी, पूजा वालिया, कोषाध्यक्ष मस्तराम वर्मा व कार्यकारिणी सदस्य नरेश बेदी मौजूद रहे। वहीं, खिलड़ा पंचायत के तहत शिव शक्ति महिला मंडल बस्सी धारंडा ने एसडीएम के माध्यम से 16 हजार रुपये का चेक रेडक्रॉस सोसायटी को सौंपा। मंडल की प्रधान सीमा ठाकुर व सचिव शन्नो कुमारी ने कहा कि महिला मंडल सदस्य लोगों की सहायता के लिए मास्क भी बना रही हैं।
उधर, पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कोरोना से लड़ने के लिए मुहिम चलाई है। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए राशि एकत्रित की जा रही है। इसमें जाहनू गांव के लोगों ने 16211 रुपये, मठा ठाणा 4000, बनोह 2000, फगला 4700, कथौण 6500, कंहारग 2800, गागल 21800, पकाड़ा 2700, पिहड बेह्ड्लु 14750, कुनी 3500, चेलचतरा 1000 और एसडीओ सुरेंद्र शर्मा निवासी गांव दलेड ने 10000 रुपये प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिए। वहीं, सोमगाड़ के अराध्य देव घटोत्कच्छ छांजणू कमेटी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 हजार रुपये दिए।