गवाली में पुलिस ने इलाही जामा मस्जिद का किया औचक निरीक्षण
दिल्ली में मकरज जमात से लौटे लोगों में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर मंडी जिला पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट हो गई है। तमाम मस्जिदों पर तालाबंदी करवा दी है। इसी कड़ी में डीएसपी पद्धर मदनकांत शर्मा ने शनिवार को उपमंडल की गवाली पंचायत में इलाही जामा मस्जिद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मस्जिद को पूरी तरह बंद रखने के सख्त आदेश मुस्लिम समुदाय के लोगों को दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थानों में किसी प्रकार की कोई भीड़भाड़ न हो। इसके लिए सरकार ने सभी मंदिर म
सहयोगी, पद्धर : दिल्ली में मरकज से लौटे लोगों में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर मंडी जिला पुलिस अलर्ट हो गई है। तमाम मस्जिदों पर तालाबंदी करवा दी गई है। इसी कड़ी में डीएसपी पद्धर मदनकांत शर्मा ने शनिवार को उपमंडल की गवाली पंचायत में इलाही जामा मस्जिद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मस्जिद को पूरी तरह बंद रखने के सख्त आदेश मुस्लिम समुदाय के लोगों को दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थानों में किसी प्रकार की कोई भीड़भाड़ न हो। इसके लिए सरकार ने सभी मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों को पूरी तरह बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। जो भी लोग सरकार के आदेशों की अवहेलना करेंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मौलवी अब्दुल रहमान ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के आदेश अनुसार मस्जिद पहले ही बंद कर दी गई थी। वही अकेले यहां नमाज अदा करते हैं। गवाली में एक ही मुस्लिम परिवार के आधा दर्जन मकान हैं। जहां से कोई भी व्यक्ति दिल्ली मकरज में नहीं गया था। समुदाय के सभी लोग सरकार और प्रशासन के आदेशों की पूरी तरह पालना कर रहे हैं। डीएसपी मदनकांत शर्मा ने पुलिसकर्मियों को सभी मंदिर, मस्जिद में नजर बनाए रखने के आदेश दिए हैं। इस अवसर पर पुलिस थाना प्रभारी यशवंत सिंह भी मौजूद रहे।