मंडी में हृदयवासी सेवा समिति खिला रही तीन का वक्त खाना
जिला मुख्यालय में कफर्यू के चलते बंद हुए ढाबों या अन्य खान पान की दुकानों के चलते खड़े हुए खाने की दिक्कत में हृदयवासी संस्था इसे हल करने के लिए आगे आए है। संस्था अब सुबह के नाश्ते से लेकर रात का खाना तक मुहैया करवा रही है। इसके लिए पैकेट बंद खाना अस्पताल परिसर में ही दिया जाएगा। इस कार्य में संस्था को स्वास्थ्य विभाग का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। अभी तक 250 से अधिक पैकेट एक ही दिन में मुहैया करवाए जा चुके हैं।
मुकेश मेहरा, मंडी
जिला मुख्यालय में कर्फ्यू के बाद से ढाबों व खानपान की दुकानें बंद होने से खड़े हुए क्षेत्रीय अस्पताल में खाने की दिक्कत को दूर करने हृदयवासी संस्था आगे आई है। संस्था अब सुबह के नाश्ते से लेकर रात का खाना तक मुहैया करवा रही है। इसके लिए पैकेट बंद खाना अस्पताल परिसर में ही दिया जाएगा। इस कार्य में संस्था को स्वास्थ्य विभाग का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। अभी तक 250 से अधिक पैकेट एक ही दिन में मुहैया करवा चुकी है।
हृदयवासी सेवा समिति ने 16 मार्च को अस्पतार परिसर में मरीजों के तीमारदारों के लिए दोपहर का खाना निशुल्क खिलाना आरंभ किया था। इसके बाद 22 मार्च को लगे कर्फ्यू के दौरान खाने की दिक्कत आने पर संस्था ने अस्पताल के अधिकारियों से चर्चा करने के बाद अस्पताल परिसर में ही तीनों वक्त खाना मुहैया करवाने का निर्णय लिया। समिति के कनवीनर रमन विष्ठ ने कहा कि यह सेवा सुबह और शाम तक रहेगी। इसके तहत एक दिन में 150-200 टोकन आवंटितकरेंगे। इसे पैकेट में बांटने की जिम्मेदारी 60 वर्षीय डॉ. शरद मल्होत्रा ने उठाई है, हालांकि वह समिति के सदस्य तक नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि मंडी शहर में कोई भूखा न रहे। इसके लिए अस्पताल परिसर में ही सुबह नौ से 10 बजे तक नाश्ता, दोपहर को 12 से डेढ़ बजे तक खाना और रात को छह से सात बजे तक शुरू कर दिया है। इस पुनीत कार्य में शहर के कई लोग सहयोग कर रहे हैं। कोई भी सज्जन फल, सब्जियों, दालों या अनाज के रूप में सहायता दे सकता है। इसके लिए लोग 98571-31927 संपर्क सकते हैं।
स्वयंसेवियों की टीम गलियों में भी घूम रही
विष्ठ ने कहा कि उनके समिति के स्वयंसेवियों की टीम भी शहर के विभिन्न वार्डों में कर्फ्यू के ढील के दौरान जाकर लोगों को इसकी जानकारी दे रही है तथा जैसे ही कोई बिना खाने के कोई मिलता है तो उसे भी खाना मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया है अगर उन्हें कोई भूखा व्यक्ति मिलता है तो उसकी सूचना तुरंत दें।