महिलाओं ने निशुल्क मास्क बनाने और पहुंचाने का बीड़ा उठाया
सुंदरनगर के स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने कोरोना वायरस के कारण मास्क की समस्याएं से जूझ रहे लोगों तक निशुल्क मास्क पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। इन महिलाओं ने लॉकडाऊन के समय को लोगों की सहायतार्थ प्रयोग में लाने के लिए अपने घरों पर ही मास्क बनाने की काम शुरु कर दिया है। हफ्ते भर में यह महिलाएं तीन सौ करीब मास्क बनाकर लोगों को निशुल्क प्रदान कर चुकी हैं। महिलाओं का कहना है कि इस मुश्किल की घड़ी में वह सब भी प्रशासन व लोगों के सहयोग के लिए तब तक मास्क बनाती रहेंगी जब तक यह महामारी समाप्त नहीं हो जाती है। मास्क बनाने का यह काम नगर परिषद सुंदरनगर के तहत चलाए जा रहे स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं कर रही
कुलभूषण चब्बा, सुंदरनगर
सुंदरनगर के महिला स्वयं सहायता समूह कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों तक निशुल्क मास्क पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। इन महिलाओं ने अपने घरों पर ही मास्क बनाने शुरू किए हैं। ये महिलाएं 300 मास्क बनाकर लोगों को निशुल्क प्रदान कर चुकी हैं। नगर परिषद सुंदरनगर के तहत चलाए जा रहे महिला स्वयं सहायता समूह इस काम में आगे बढ़े हैं। वार्ड दस के नारी जीविका समूह की करिश्मा गौतम व सोनिया तथा वार्ड पांच की पायल शर्मा, निशा शर्मा और रीनू अपने-अपने घरों में मास्क बना रही हैं। उनका कहना है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए उनका थोड़ा का सहयोग उनके लिए सौभाग्य की बात है।
मास्क बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों की सामुदायिक संगठक कमलेश गुप्ता मास्क के लिए प्रयोग में होने वाले कपड़े का खर्च वहन कर रही हैं। वह अभी तक अपने स्तर पर दस हजार रुपये की राशि खर्च कर चुकी हैं। मास्क तैयार होने के बाद एसडीएम सुंदरनगर राहुल चौहान के हवाले किया जाता है। फिर से प्रशासन आगे जरूरतमंद को बांटता है। इसके अलावा ये महिला स्वयं सहायता समूह बीबीएमबी को भी मुफ्त में मास्क बांट चुके है।
---------------------
यह गर्व का विषय है कि महिला स्वयं सहायता समूह इस मुश्किल दौर में लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए सहयोग प्रदान कर रही हैं। इसके लिए सामुदायिक संगठन और समूहों की सभी महिलाएं बधाई की पात्र हैं।
अशोक शर्मा, कार्यकारी अधिकारी
नगर परिषद सुंदरनगर।