International Shivratri Festival Mandi: छोटी काशी में देव समागम का भव्य आगाज, देखिए तस्वीरों में
International Shivratri Festival अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का भव्य जलेब के साथ आगाज हो गया। देवता छाजनू छमाहू जलेब में सबसे आगे चले।
मंडी, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का भव्य जलेब के साथ आगाज हो गया। सात दिवसीय महोत्सव में तीन जलेब निकाली जाती हैं। जलेब पहले दिन के बाद एक बीच में व एक अंतिम दिन निकाली जाती है। इस बार आयोजन समिति ने 216 से ज्यादा देवताओं को न्योता दिया है। लेकिन पहले दिन डेढ़ सौ करीब देवता ही शिवरात्रि महोत्सव में पहुंचे हैं। देवता छाजनू छमाहू जलेब में सबसे आगे चले। इस बार मुख्यमंत्री जयराम को छोड़कर अन्य सभी लोगों के लिए पहली बार एक जैसी पगड़ियां दी गई हैं। इससे पहले पगडि़यों को लेकर विवाद भी हो चुका है। शिवरात्रि महोत्सव में पहली बार झांकियां भी शामिल की गई हैं।
चौहारघाटी के देवता हुरंग नारायण और पशाकोट एक साथ जलेब में चलते हुए। सीएम जयराम ठाकुर जलेब के अंत में चल रहे थे। देवताओं के रथ व देवलु उनसे आगे चल रहे थे।
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी में शनिवार को पहली जलेब के आगाज पर वाद्य यंत्रों के साथ आगे बढ़ते बजंतरी। जलेब में बजंतरियों ने एक साथ देव धुनें बजाकर माहौल को भक्ितमय बना दिया।
शिवरात्रि महोत्सव की पहली जलेब में पालकी में सवार राज देवता माधोराय। देवलुओं ने जयकारे लगाते हुए पालकी को आगे बढ़ाया। जलेब में शामिल हर शख्स राज देवता का आशीर्वाद लेना नहीं भूलता।
शिवरात्रि महोत्सवक की जलेब देवताओं के रथ के पीछे चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। उनके साथ सांसद रामस्वरूप शर्मा, मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर व जिला के विभिन्न विधायक शामिल रहे।
शिवरात्रि महोत्सव में इस बार झांकियां भी निकाली गईं, इनमें सबसे खास शहीदों की झांकी रही। जैसे ही सेरी मंच से होते हुए शहीदों की झांकी आगे बढ़ी लोगों ने सेल्यूट कर उन्हें सम्मान दिया।
मंडी शिवरात्रि महोत्सव की पहली जलेब में शनिवार को पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पुलिस के दल भी जलेब के साथ-साथ रहे। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क दिखी।