Move to Jagran APP

20 मनरेगा कामगारों को रंगड़ों ने काटा, दस भर्ती

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : जोगेंद्रनगर की कोलंग पंचायत में रंगड़ों के काटने से 20 मनरेगा क

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Jul 2018 07:15 PM (IST)Updated: Sat, 07 Jul 2018 07:15 PM (IST)
20 मनरेगा कामगारों को रंगड़ों ने काटा, दस भर्ती
20 मनरेगा कामगारों को रंगड़ों ने काटा, दस भर्ती

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : जोगेंद्रनगर की कोलंग पंचायत में रंगड़ों के काटने से 20 मनरेगा कामगार घायल हो गए, जबकि दो कुत्ते मर गए। गंभीर घायल 10 कामगारों को नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर में भर्ती करवाया गया है। इनमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। 10 पीड़ितों का 108 एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर ही उपचार किया।

loksabha election banner

शनिवार को कोलंग गांव करीब 20 महिलाएं व पुरुष मनरेगा के तहत एक रास्ते का निर्माण कर रहे थे। दोपहर बाद अचानक रंगड़ों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। रंगड़ों के काटने से कुछ मनरेगा मजदूर मौके पर ही बेहोश हो गए। गांव में भी अफरा-तफरी मच गई। चीखें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे व कुछ दूरी पर आग जलाकर धुआं फैलाया। कड़ी मशक्कत के बाद मजदूरों को रंगड़ों से मुक्त करवाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस सेवा व प्रशासन को दी।

108 एंबुलेंस में तैनात फार्मासिस्ट मधु और चालक सुनील ने करीब दस घायलों का मौके पर ही उपचार किया व अन्य दस को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। यहां आपातकालीन सेवा में मौजूद चिकित्सक रोशन लाल कौंडल व डॉ. नीलम सूद ने अपने अन्य सहयोगी स्टाफ के साथ घायलों का उपचार किया।

मनरेगा मजदूरों के अलावा एक अन्य व्यक्ति भी रंगड़ों की चपेट में आ गया। तेजमल ¨सह (75) मनरेगा कार्य में लगी अपनी बहु मधु देवी को खाना देने गया था। इसी दौरान वहां रंगड़ों ने हमला कर दिया। अन्य घायलों में शीला देवी (42) पत्नी श्याम ¨सह, ज्ञानी देवी (35) पत्नी जगदीश चंद, ज्योध्या देवी (55) पत्नी तारा चंद, संतोषी देवी (26) पत्नी विजय कुमार, शीला देवी (55) पत्नी ठाकुर ¨सह, बबीता पत्नी जीत ठाकुर व मधु देवी शामिल हैं। घायलों को पंकज, रमन और श्याम ¨सह ने अस्पताल पहुंचाने में मदद की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.