युवा मंडल गडल ने की सफाई
ल गडल द्वारा रत्तीपुल मार्केट में साफ सफाई की गई। इसमें युवा मंडल गडल के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। ऐसे कई अभियान युवा मंडल गडल पिछले लंबे समय से चला रहा है। युवा मंडल गडल के प्रधान प्रवीन मेहता ने लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के साथ जुड़ने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि
संवाद सहयोगी, मंडी : युवा मंडल गडल द्वारा रत्तीपुल मार्केट में साफ सफाई की गई। इसमें युवा मंडल गडल के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। ऐसे कई अभियान युवा मंडल गडल पिछले लंबे समय से चला रहा है। युवा मंडल गडल के प्रधान प्रवीन मेहता ने लोगों को स्वच्छ भारत अभियान के साथ जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपने हिमाचल और भारत को साफ सुथरा बनाने में अपनी अपनी अहम भूमिका निभाएं। इससे लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और वातावरण भी स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त रहेगा। इस अभियान में युवा मंडल उपप्रधान विजय शर्मा, मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा, सचिव ललित मेहता, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार मौजूद रहे।