एचआरटीसी में जल्द होगी चालकों व परिचालकों की भर्ती : गोविद
वन एवं परिवहन मंत्री गोविद सिंह ठाकुर ने शनिवार को मंडी सर्किट हाउस में जनसमस्याएं सुनने के उपरांत कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश निर्धनतम व्यक्ति के जीवन में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है सही लोगों तक सरकारी योजनाओं का समुचित
जागरण संवाददाता, मंडी : वन एवं परिवहन मंत्री गोविद सिंह ठाकुर ने शनिवार को मंडी सर्किट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) में जल्द ही चालक व परिचालकों की भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में सरकार गरीब के जीवन में सुधार लाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रयास है सही लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। सरकार लोगों की आज की जरूरतों पर ध्यान देने के साथ ही भविष्य के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य पर जोर दे रही है। उन्होंने लोगों की अधिकतर समस्याओं का मौके पर समाधान कर दिया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। गोविद सिंह ठाकुर ने कहा गांवों में सड़क, बिजली, पेयजल और सिचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की मजबूती और विस्तार पर बल दिया गया है। ग्रामीण क्षेंत्रों में परिवहन सेवा को और बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इसके उपरांत भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भी भाग लिया।