युवाओं ने नष्ट की भांग की पौध
रही भांग की खेती को स्थानीय युवाओं ने तहस नहस कर दिया। अजय कुमार व अंकित कुमार ने सोशल मीडिया में वाडियो देखा तो उनसे रहा नहीं गया। दोनों युवाओं ने आगे आकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से सहयोग का आग्रह किया। युवाओं की पहल के बाद लोग उनके साथ जुड़ते चले गए। युवाओं ने बताया कि जैसे ही वीडियो देखा उन्होंने इसे नष्ट करने का फैसला कर लिया और Þभांग उखाड़ो अभियान शुरू कर दिया। अभियान में अजय कुमार अंकित कुमा
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : राजकीय प्राइमरी स्कूल चौंतड़ा के बाहर पनप रही भांग की खेती को स्थानीय युवाओं ने तहस नहस कर दिया। अजय कुमार व अंकित कुमार ने सोशल मीडिया में वीडियो देखा तो उनसे रहा नहीं गया। दोनों युवाओं ने आगे आकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से सहयोग का आग्रह किया। युवाओं की पहल के बाद लोग उनके साथ जुड़ते चले गए। युवाओं ने बताया कि जैसे ही वीडियो देखा उन्होंने इसे नष्ट करने का फैसला कर लिया और भांग उखाड़ो अभियान शुरू कर दिया। अभियान में अजय कुमार, अंकित कुमार, अभिषेक कुमार और शुभम वर्मा शामिल थे।