जीवन को सही दिशा देता है ध्यान : राम प्रकाश
माइंड ऑपरेशन अकादमी पद्धर के प्रशिक्षु मेडिटेशन के माध्यम से मानसिक और सकारात्मक सोच विकसित कर रहे हैं। अकादमी में पुलिस की लिखित परीक्षा की तैयारियां भी करवाई जा रही हैं। इसके लिए हर सप्ताह कौशल विकास टेस्ट भी लिए जा रहे हैं। मेडिटेशन
सहयोगी, पद्धर : माइंड ऑपरेशन अकादमी पद्धर के प्रशिक्षु मेडिटेशन के माध्यम से मानसिक और सकारात्मक सोच विकसित कर रहे हैं। अकादमी में पुलिस की लिखित परीक्षा की तैयारियां भी करवाई जा रही हैं। इसके लिए हर सप्ताह कौशल विकास टेस्ट भी लिए जा रहे हैं। निदेशक राम प्रकाश ठाकुर ने कहा पद्धर अकादमी में प्रशिक्षु मेडिटेशन के लिए अधिक उत्साह दिखा रहे हैं। यह युवाओं की जीवनशैली के लिए बेहतरीन संदेश है। मेडिटेशन गुस्से को शांत करने, आत्म विश्लेषण करने और बुरी आदतों से छुटकारा पाने के साथ जीवन को सही दिशा में ले जाने के लिए काम करता है। वर्तमान में विद्यार्थी कुछ वजहों से दिशा से भटक रहा है। युवा मेडिटेशन करना सीख जाता है उससे वह अपने आंतरिक व्यक्तित्व का विकास करता है। इससे उसके जीवन की सही दिशा और दशा निर्धारित होती है। उनका मकसद शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाना है। मेडिटेशन से यह परिवर्तन संभव भी है। माइंड ऑपरेशन अकादमी दिन प्रतिदिन बच्चों के व्यक्तित्व विकास और पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उनकी मदद कर रही है। अकादमी में हर सप्ताह बच्चों को मेडिटेशन करना सिखाया जाता है और उसके साथ पढ़ाई की और भी विशेष ध्यान दिया जाता है।