धर्मपुर के मयोह में हादसा, महिला की मौत
भरी कार खड्ड में गिरने से महिला की मौत हो गई है। मयोह के निकट हुए हादसे में पांच अन्य यात्री घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। इसमें से एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। धर्मपुर के सनोर गांव के निवासी पिछले कुछ समय से यहां से शिफ्ट होकर उतराखंड के रूढ़की पलायन कर गए हैं।
संवाद सहयोगी, सरकाघाट : धर्मपुर के सिद्धपुर में शादी समारोह में जा रहे यात्रियों से भरी कार के खड्ड में गिरने से महिला की मौत हो गई है। मयोह के निकट हुए हादसे में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। इसमें से एक बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में ऋतु देवी पत्नी अतुल की मौत हो गई है। ऋतु देवी सिद्धपुर में अपने भाई की शादी में शिरकत करने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आ रही थी। हादसे में बिदु देवी पत्नी रविकुमार निवासी सनोर, अतुल पुत्र विनोद, यशिका पुत्री रविकुमार, आराध्य पुत्री अतुल, रवि कुमार पुत्र भूप सिंह, रीना देवी पत्नी उत्तम, तथा यशिका निवासी सनोर घायल हो गए हैं। डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।