मोदी सरकार ने जनता से छलावा किया : कौल
ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सपने दिखाकर कर जहां जनता को निराश किया है। वहीं प्रदेश की जय राम सरकार भी पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। चुनावों में जनता को गुमराह करने के लिए भाजपा हर बार नए नए शगूफे छोड़ती आई है जनता ऐसे प्रलोभनों से सजग रहे। शुक्रवार को इलाका उतरशाल की ग्राम पंचायत सेगली में आश्रय शर्मा का प्रचार प्रसार दौरान नुक्कड़ सभा को सबोंधित करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि जब जब भाजपा सत्ता में आई है। जनविरोधी निर्णय लेते हुए जनता को निराश किया है। मुख्यमंत्री अपने गृह जिला के हितों को लेकर ही सफल नही हो पाए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं का
सहयोगी, पद्धर : पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने सपने दिखाकर कर जनता को निराश किया है। प्रदेश की जयराम सरकार भी नाकाम साबित हुई है। चुनाव में जनता को गुमराह करने के लिए भाजपा हर बार नए-नए शगूफे छोड़ती आई है, जनता ऐसे प्रलोभनों से सजग रहे। शुक्रवार को इलाका उतरशाल की ग्राम पंचायत सेगली में आश्रय शर्मा के पक्ष में प्रचार प्रसार करने के दौरान नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि जब-जब भाजपा सत्ता में आई है, जनविरोधी निर्णय लेते हुए जनता को निराश किया है। मुख्यमंत्री अपने गृह जिला के हितों को लेकर ही सफल नहीं हो पाए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं का जनाजा निकला हुआ है। कांग्रेस धर्म निरपेक्षता में विश्वास करती है, जबकि भाजपा धर्म के नाम पर आदमी को आदमी से लड़ाती है। केवलमात्र उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम केंद्र की मोदी सरकार ने किया है। रामस्वरुप शर्मा मंडी संसदीय क्षेत्र के सबसे नाकाम सांसद रहे हैं।