Move to Jagran APP

सुखराम जनता नहीं, पोते के सपने को करना चाहते हैं साकार : जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा चुनाव में भाजपा की जीत तय देख विरोधी दल घबरा गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 May 2019 07:50 PM (IST)Updated: Fri, 17 May 2019 06:39 AM (IST)
सुखराम जनता नहीं, पोते के सपने को
करना चाहते हैं साकार : जयराम
सुखराम जनता नहीं, पोते के सपने को करना चाहते हैं साकार : जयराम

जागरण टीम, आनी/जंजैहली/नगवाई : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि मोदी सरकार हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचाने में सफल रही है। यही बात कांग्रेस को रास नहीं आ रही है। उन्होंने बुधवार को मंडी संसदीय क्षेत्र के आनी, सराज हलके के जंजहैली व द्रंग हलके के पनारसा में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा के पक्ष में चुनावी सभाएं की। उन्होंने विकास के नाम पर वोट मांगे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जो कुछ कहते हैं वह लोगों की समझ से परे है। नरेंद्र मोदी ने विश्वभर में भारत का मान बढ़ाया है। कांग्रेस पार्टी अपने लगभग 60 साल के कार्यकाल में देश को केवल घोटाले ही दे पाई। पंडित सुखराम जनता नहीं बल्कि अपने पोते के सपने को साकार करना चाहते हैं। ऐसे नेता अपने स्वार्थ के लिए लोकतंत्र एवं जनता की अनदेखी करते हैं। क्षेत्र की जनता एक परिवार के सपने को साकार करने के लिए अपने मत को खराब नहीं करेगी बल्कि एक ऐसी पार्टी को समर्थन देगी जो एक परिवार नहीं बल्कि पूरे राष्ट्र के सपनों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। आतंकवाद एवं पाकिस्तान को मोदी सरकार ने करारा जवाब दिया है। कांग्रेस राष्ट्र नहीं बल्कि देशद्रोहियों के हाथ मजबूत करना चाहती है। मोदी सरकार ने सवा साल में राज्य को साढ़े दस हजार करोड़ से अधिक राशि की विकास योजनाएं स्वीकृत की हैं।

उन्होंने कहा, प्रदेश की जनता नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाएगी। इस मौके पर विधायक किशोरी लाल, जवाहर ठाकुर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष खुशाल ठाकुर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.