संस्था ने आठ गरीब कन्याओं की शादी में दिया राशन
हिद संग्राम परिषद संस्था की बैठक का आयोजन मोहन सिंह की अध्यक्षता में भूंपल गांव में किया गया। जिसमें संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं वासू देव शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संस्था की गतिविधियों बारे चर्चा की गई।
संवाद सहयोगी, नादौन : हिद संग्राम परिषद संस्था की बैठक का आयोजन मोहन सिंह की अध्यक्षता में भूंपल गांव में किया गया। जिसमें संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित वासू देव शर्मा भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संस्था की गतिविधियों बारे चर्चा की गई। मोहन सिंह ने बताया कि अप्रैल माह से अब तक संस्था द्वारा क्षेत्र भर में आठ गरीब कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। इन कन्याओं के विवाह के लिए संस्था द्वारा धाम का राशन तथा कपड़े आदि दिए गए हैं। पंडित वासू देव ने लोगों से भी दीन दुखियों की सहायता करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर के एस धीमान, अश्वनी कृष्ण, प्रवीण, अमन, राजीव, विपन सहित अन्य लोग उपस्थित थे।