Move to Jagran APP

गुम्मा में नाले में गिरी कार, महिला घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुम्मा के नजदीक सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे उपचार के लिए 10

By JagranEdited By: Published: Thu, 09 May 2019 06:54 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2019 06:37 AM (IST)
गुम्मा में नाले में गिरी कार, महिला घायल
गुम्मा में नाले में गिरी कार, महिला घायल

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुम्मा के नजदीक सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर घायल हुई है। उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर पहुंचाया गया। महिला के बाजू और शरीर के कुछ हिस्सों में गंभीर चोटें पहुंची हैं। हादसा वीरवार दोपहर करीब चार के आसपास हुआ। जोगेंद्रनगर से मंडी की ओर जा रही एक फॉरचूनर गाड़ी जोगेंद्रनगर के गुम्मा के नजदीक सड़क से साथ लगते नाले में गिर गई। कार में सवार महिला सहित एक अन्य युवक को भी आंशिक चोटें पहुंची हैं।

loksabha election banner

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र चौहान की मौजूदगी में घायल महिला को उपचार दिया। स्थानीय व्यवसायी व रोटरी क्लब के पूर्व सचिव डॉ. चंद्रभूषण शर्मा और रोटरी क्लब के अध्यक्ष अजय ठाकुर ने घायल महिला को उपचार दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल महिला पंजाब के अमृतसर से जोगेंद्रनगर होते हुए अपने घर मंडी जा रही थी। पुलिस की छानबीन जारी है। सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला मंडी की बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.