विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आधार व कैमुना क्रेडिट सोसायटी में लोगों के 1.60 करोड़ रुपये डूबे

By JagranEdited By:
Published: Mon, 05 Apr 2021 08:30 PM (IST)

संवाद सहयोगी करसोग करसोग उपमंडल में क्रेडिट सोसायटियों में फंसे लोगों के पैसे डूब गए

आधार व कैमुना क्रेडिट सोसायटी में लोगों के 1.60 करोड़ रुपये डूबे
आधार व कैमुना क्रेडिट सोसायटी में लोगों के 1.60 करोड़ रुपये डूबे

संवाद सहयोगी, करसोग : करसोग उपमंडल में क्रेडिट सोसायटियों में फंसे लोगों के पैसे डूब गए हैं। आधार व कैमुना क्रेडिट सोसायटियों के खिलाफ जांच में यह बात सामने आई है। इसमें आधार के मुख्य अधिकारी व कैमुना का एक अधिकारी जेल में है। दोनों के खिलाफ पांच माह पहले करसोग थाने में मामला दर्ज किया गया था। दोनों सोसायटियों में एक करोड़ 60 लाख रुपये लोगों के लगे हैं।

करसोग में अन्य राज्यों की तीन क्रेडिट सोसायटियों के खिलाफ पुलिस में मामले दर्ज हुए है। इसमें आधार व कैमुना सोसायटियों में 200 से अधिक लोगों ने पैसे जमा करवाए थे। दोनों के खिलाफ शिकायत आने के बाद पुलिस ने इसके आधार क्रेडिट सोसायटी के मुख्यालय से रिकॉर्ड तलब किया था और उसके बाद जब पुलिस टीम जांच के लिए गई पाया कि इसके मुख्य अधिकारी उत्तराखंड की जेल में बंद हैं और उनसे पूछताछ हो चुके है। दोनों ही पैसे लौटाने में असमर्थ है। यह लगभग 65 लाख रुपये के करीब राशि है। वहीं कैमुना क्रेडिट सोसायटी मामले में तीन मुख्य लोगों में से एक पहले से पुलिस की गिरफ्त में हैं और दो अन्य को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जल्द रवाना होगी। कैमुना में भी लगभग 95 लाख रुपये फंसे हुए हैं। इसी तरह हाल ही में तीसरी क्रेडिट सोसायटी रूबी के मंडी के क्षेत्रीय प्रबंधक से पुलिस ने पूछताछ की है, लेकिन उसके अधीन करसोग का एरिया न आने के कारण अब मुख्यालय अजमेर को नोटिस जारी किया जाएगा।

--------------

आधार व कैमुना के मुख्य तीन अधिकारी जेल में हैं और दो लोगों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम रवाना होगी। रूबी सोसायटी के एचआर से पूछताछ की गई है अब मुख्यालय अजमेर को नोटिस भेजा जाएगा। लोगों से अपील है कि इस तरह की सोसायटियों में अपने पैसे न लगाएं।

-गीतांजलि ठाकुर, डीएसपी करसोग।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।