जीप की टक्कर से राहगीर घायल
मंडी : राष्ट्रीय मार्ग मंडी-पठानकोट पर पद्धर उपमंडल के कुन्नू में तेज रफ्तार जीप की टक्कर से एक राहग
By Edited By: Published: Mon, 31 Aug 2015 01:16 AM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 01:16 AM (IST)
मंडी : राष्ट्रीय मार्ग मंडी-पठानकोट पर पद्धर उपमंडल के कुन्नू में तेज रफ्तार जीप की टक्कर से एक राहगीर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। कुन्नू का रहने वाला जयदेव शुक्रवार शाम अपने घर जा रहा था। रास्ते में मंडी की तरफ से आई तेज रफ्तार जीप ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। पद्धर पुलिस ने आरोपी जीप चालक के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें