घायल मजदूरों का हो रहा निशुल्क उपचार
मंडी : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ़ देशराज शर्मा का कहना है कि आइआइटी मंडी के कमांद परिसर में गोलीकांड
By Edited By: Published: Sat, 04 Jul 2015 08:09 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2015 08:09 PM (IST)
मंडी : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ़ देशराज शर्मा का कहना है कि आइआइटी मंडी के कमांद परिसर में गोलीकांड में घायल सभी लोगों का क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में निशुल्क उपचार हो रहा है। प्रदेश सरकार व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार घायलों को चिकित्सा संबंधी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। अब भी कोई व्यक्ति जो आइआइटी आइआइटी कमांद के घटनाक्रम से ग्रसित है। वह अपना इलाज जोनल अस्पताल मंडी में निशुल्क करवा सकता है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऐसे ग्रसित लोगों को हरसंभव इलाज की सुविधा निशुल्क प्रदान कर रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें