लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए चुनौती : सुखविंद्र
वरिष्ठ संवाददाता, हमीरपुर : लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी व कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ी चुनौती के समान हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोमवार को कहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का लक्ष्य वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव है जिसमें हिमाचल प्रदेश के चारों संसदीय क्षेत्रों पर जीत सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी शीघ्र ही हिमाचल प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं तथा वे चारों संसदीय क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बड़सर के विधायक इंद्र लखनपाल को जनता के विकास में तेजी लाने के लिए उन्हें बजट क्षेत्र के बाद कोई बड़ा पद सरकार में दिया जा सकता है जिसकी पैरवी वह भी जनता के हित में करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस की जीत बनाना हर कार्यकर्ता की प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। इस दौरान कांग्रेस के नेता नरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर जिला का मान-सम्मान करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया है जो खुशी की बात है। इस दौरान पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने कहा कि सुक्खू के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार को जन विरोधी सरकार करार दिया हैं। बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर अब जनता के हित विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व धूमल सरकार में विकास कार्य करवाने में भेदभाव की राजनीति हुई हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता दीपक शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र जार, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमन भारती, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राणी, कांग्रेस नेत्री डाक्टर राज धीमान, प्रदेश की कांग्रेस प्रतिनिधि सुरेश कुमार, युवा कांग्रेस नेता अतुल कड़होता, कांग्रेस नेता राम चंद्र पठानियां, अमर दीप राणा, नरेश लखनपाल, वीसी लगवाल, अजय शर्मा, कांग्रेस नेत्री प्रोमिला देवी, रमेश डोगरा, व अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर