थनौट में सड़क पर पलटी एचआरटीसी बस, 10 घायल
बस पलटने से उसमें सवार दस यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को मंडी से बटाहर रूट पर रवाना हुई निगम की बस करीब सवा चार बजे साइगलू के निकट थनौट के निकट पहुंची। क्षेत्र में हो रही बारिश की वजह से सड़क मार्ग पर चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस में सवार यात्रियों की चीखो पुकार से थनौट गांव गूंज उठा। मार्ग पर से गुजरने वाले
संवाद सहयोगी, मंडी : मंडी-बटाहर मार्ग पर थनौट में परिवहन निगम की बस पलटने से 10 यात्री घायल हो गए। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रविवार को मंडी से बटाहर रूट पर रवाना हुई निगम की बस करीब सवा चार बजे साइगलू के निकट थनौट के निकट पहुंची। यहां बारिश की वजह से चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और यह सड़क पर पलट गई। बस में सवार यात्रियों की चीखो पुकार से थनौट गांव गूंज उठा। हादसे से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बीच सड़क में बस पलटने से यहां वाहनों की आवाजाही बंद रही। वाहन चालकों व ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को बस से बाहर निकाला। कुछ घायलों को निजी वाहनों से क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय व कोटली से तीन 108 एंबुलेंस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। 10 घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल किया गया है।