विश्व शांति के लिए हवन-यज्ञ करवाया
संवाद सूत्र पतलीकूहल नग्गर में हेरिटेज आर्ट कॉलेज ने विश्व शांति व रोग पीड़ित विश्व की
संवाद सूत्र, पतलीकूहल : नग्गर में हेरिटेज आर्ट कॉलेज ने विश्व शांति व रोग पीड़ित विश्व की रक्षा के लिए हवन-यज्ञ का आयोजन किया। यज्ञ विजय शास्त्री, दुनी चंद वर्मा, कुशल शर्मा आचार्यों ने संपन्न करवाया। यज्ञ में शिक्षा मंत्री गोविद सिंह ठाकुर ने भाग लिया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कॉलेज की ओर से कुल्लू के बच्चों को संगीत, नाट्य तथा पेंटिग की शिक्षा दी जा रही है जो बच्चों के भविष्य को संवारने में मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर ठाकुर कुंज लाल दामोदरी ठाकुर की मुख्य ट्रस्टी रजनी ठाकुर, पंचायत प्रधान सुषमा शर्मा, मार्केटिंग बोर्ड के मुख्य सलाहकार रमेश शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष दुर्गा सिह ठाकुर, कॉलेज कमेटी उपाध्यक्ष कुंदन ठाकुर, महासचिव कमलेश शर्मा, सदस्य सुरेश भारद्वाज, सोमा शर्मा, मीरा आचार्य, मेहर चंद ठाकुर, कमला ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।