अन्य राज्यों से मजदूर लाने पर प्रशासन को दें जानकारी
जागरण संवाददाता मनाली सेब सीजन के लिए अन्य राज्यों से आ रहे मजदूरों की सही जानकारी बागवा
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 06:30 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 06:12 AM (IST)
जागरण संवाददाता, मनाली : सेब सीजन के लिए अन्य राज्यों से आ रहे मजदूरों की सही जानकारी बागवानों को प्रशासन को देनी होगी। मजदूरों व आढ़तियों को होम क्वारंटाइन रहने के बाद काम करने की अनुमति दी जाएगी। प्रशासन ने बागबानों से यह आग्रह किया है कि नियमों का पालन करें और श्रमिकों की सही जानकारी उपलब्ध करवाएं। मजदूर न मिलने से बागवान चितित है। बड़े बागवान अपने स्तर पर मजदूर ला रहे है। कोरोना की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
मनाली के एसडीएम रमन घरसंगी ने कहा कि जो भी बागवान मजदूरों को ला रहा है वह पंचायत प्रधान, वार्ड सदस्य को पहले सूचित करें और पूरी सूची एसडीएम कार्यालय में दें। किसी भी तरह की अवहेलना पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें