Move to Jagran APP

रूसी महिला से दुष्कर्म के आरोपित 40 दिन बाद जंगल में दबोचे

रूसी महिला से दुष्‍कर्म मामले में 40 दिन बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपितों ने जुर्म कबूल कर लिया है।

By Edited By: Published: Wed, 05 Dec 2018 08:48 PM (IST)Updated: Wed, 05 Dec 2018 08:49 PM (IST)
रूसी महिला से दुष्कर्म के आरोपित 40 दिन बाद जंगल में दबोचे
रूसी महिला से दुष्कर्म के आरोपित 40 दिन बाद जंगल में दबोचे

कुल्लू, जेएनएन। मनाली में 26 अक्टूबर को रूसी शोधकर्ता महिला से हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने करीब 40 दिन बाद बुधवार को दो आरोपितों को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपितों ने जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपित 28 वर्षीय संजू तमांग निवासी नेपाल व 29 वर्षीय संजय कुमार निवासी पालमपुर को वीरवार को शिनाख्त के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके लिए दुष्कर्म पीड़ित महिला मनाली पहुंच चुकी है।

loksabha election banner

पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि दुष्कर्म मामले को सुलझाने के लिए करीब 40 दिन तक छह सौ से अधिक लोगों से पूछताछ की और करीब 230 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाई गई। 26 अक्टूबर को रूसी महिला खाना खाने के बाद नेपाली युवक के साथ होटल जा रही थी। इससे पहले दोनों आरोपित ने एक होटल से नशे का सेवन कर लिया था। दोनों ब्रिज के पास बैठे थे। इसके बाद दोनों ने महिला का पीछा किया और छीनाझपटी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों आरोपितों ने महिला से नकदी व अन्य सामान छीन लिया।

इस दौरान एक आरोपित एटीएम कार्ड लेकर पैसे निकालने के लिए मनाली स्थित यस बैंक की एटीएम में गय था। लेकिन पैसे नहीं निकले थे तो आरोपित वापस आ गया। इसके बाद दोनों महिला को हि¨डबा मंदिर के पीछे रास्ते में ले गए। इस दौरान महिला ने दोनों से हाथापाई भी की थी। इसके बाद दोनों आरोपितों ने महिला से दुष्कर्म किया था। नेपाली मूल के व्यक्ति को पुलिस ने दो दिन पहले पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ में पुलिस को कुछ सुबूत हाथ लगे थे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।  

पालमपुर निवासी पहले भी दुष्कर्म मामले में जा चुका है जेल 2003-2004 में आरोपित संजय कुमार दुष्कर्म मामले में जेल जा चुका है। इसके खिलाफ मनाली थाने में और भी कई मामले दर्ज हैं। इसमें चोरी व अन्य मामले शामिल हैं। पहले दुष्कर्म मामले में आरोपित कोर्ट से बरी हो चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.