आनी में पेंशनरों ने रोपे पौधे
आनी उपमण्डल में आज पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन आनी द्वारा एसडीएम आनी चेत सिहं व वीएमओ ज्ञान ठाकुर के सानिध्य में आनी अस्पताल वह एसडीएम कार्याल्य आनी अस्पताल के आप-पास देवदार के पौधे लगाए गए।
संवाद सहयोगी, आनी : उपमंडल आनी में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने पौधे रोपे। इस दौरान एसडीएम आनी चेत सिंह व बीएमओ ज्ञान ठाकुर की मौजूदगी में आनी अस्पताल, एसडीएम कार्यालय, आनी अस्पताल के आप-पास देवदार के पौधे लगाए। इससे पहले दुर्गा माता मंदिर परिसर में बैठक की।
बैठक की अध्यक्षता खंड आनी के अध्यक्ष दुनी चंद ठाकुर ने की। बैठक में आनी उपमंडल मुख्यालय में पेंशनर भवन जल्द बनाने के अलावा पेंशनर की विभिन्न समस्याओं व मांगों पर चर्चा की। एसडीएम ने कहा कि जिस परिवार में बुजुर्गो का आदर व सम्मान होता है वह परिवार हमेशा खुश रहता है। जिला अध्यक्ष मोहर सिंह ने कहा कि हमें पौधे लगाने चाहिए। इस दौरान बालक राम कश्यप, तारा चंद शर्मा, एनडी ठाकुर, बीसी प्रकाश, नारायण सिंह भारती, रोशन लाल गोस्वामी, ताबे राम व परस राम मौजूद रहे।