यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Manali Snowfall: हिमपात देख झूम उठे सैलानी, दोपहर बाद पर्यटकों के लिए बन्द हुआ रोहतांग दर्रा
कुल्लू मनाली में ताजा हिमपात होने के कारण आने वाले पर्यटकों के लिए मौसम खुशनुमा हो गया और हिमपात होता ...और पढ़ें

HighLights
- रोहतांग दर्रे में हुआ हिमपात, बर्फ के फाहे देख झूम उठे सैलानी
- बर्फ के फाहों की रफ्तार बढ़ती देख दोपहर बाद सैलानियों के लिए बन्द किया रोहतांग
- हिमपात की रफ्तार देख पुलिस ने पर्यटकों को मनाली भेज दिया
जागरण संवाददाता, मनाली। कुल्लू मनाली से आने वाले पर्यटकों के लिए मौसम खुशनुमा हो गया है। रोहतांग दर्रे सहित पहाड़ियों में हिमपात (Snowfall In Rohtang Pass) का दौर जारी है। रोहतांग में हिमपात होता देख सुबह आठ बजे पुलिस ने सैलानियों को गुलाबा में ही रोक दिया लेकिन हल्का सा मौसम खुलते ही उन्हें रोहतांग की ओर जाने की अनुमति दे दी गई।
राहनीनाला में सैलानियों का स्वागत बर्फ के फाहों से हुआ। बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों के लिए यह दृश्य अचंभित करने वाले रहे। बर्फ के फाहे गिरते देख सैलानी झूम उठे। सैलनियो ने आसमान से गिरते बर्फ के फाहों को कैमरे में कैद किया।
पर्यटकों को मनाली भेजा गया
सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक सैलानियों ने बर्फ के फाहों में खूब मस्ती की। हिमपात की रफ्तार तेज होती देख पुलिस ने पर्यटकों को मनाली की ओर भेज दिया। जबकि दोपहर बाद पर्यटकों को मढ़ी तक ही जाने की अनुमति रही। देश व दुनिया के सैलानियों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग दर्रे में आधा फुट ताजा हिमपात हुआ है।
.jpg)
मनाली में बढ़ी पर्यटकों की संख्या
दर्रे सहित समस्त ऊंची चोटियों राहनीनाला, ब्यासनाला, मढ़ी, राहलाफाल और धुंधी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। दशहरा पर्व नजदीक आते ही पर्यटन नगरी मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। मनाली के सभी पर्यटन स्थलो में सैलानी चहक उठे है।
हिमपात देख सैलानियों में खुशी का माहौल
फोटोग्राफर यूनियन के अध्यक्ष दुर्गा ने बताया कि रोहतांग दर्रे में हिमापत देख सैलानी खुश हुए है। उन्होंने बताया कि सैलानी बर्फ के फाहों का आनंद ले रहे है और इन लम्हों को कैमरे में कैद कर रहे है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि रोहतांग दर्रे में हिमपात होता देख पर्यटकों को दर्रे से वापस भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मढ़ी तक पर्यटकों की आवाजाही सामान्य रहेगी लेकिन रोहतांग दर्रे पर पर्यटक वाहनों की आवाजही मौसम पर निर्भर रहेगी।
