यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sirmaur Snowfall: जिले में मौसम ने बदली करवट, सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में सीजन का पहला हिमपात
सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में रविवार को सीजन का पहला हिमपात हुआ। मौसम के ...और पढ़ें

HighLights
- सिरमौर जिला की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में सीजन का पहला हिमपात
- रविवार को सुबह करीब 7:00 बजे के बाद हुआ हिनपात
- नवरात्र के पहले शनिवार शाम चूड़धार में 200 से अधिक श्रद्धालु चूड़धार पहुंच
जागरण संवाददाता, नाहन। जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी एवं प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चूड़धार में रविवार को मौसम ने करवट ली और यहां पर सीजन का पहला हिमपात (First Snowfall In Sirmaur) हुआ। आधी रात के बाद मौसम ने अचानक करवट बदलने से सुबह करीब 7:00 बजे के बाद चूड़धार व आसपास की चोटियों में बर्फबारी शुरू हो गई।
सुबह करीब 9:00 बजे तक बर्फबारी का सिलसिल जारी रहा। चूड़धार के साथ साथ जिले के कालाबाग व आइनधार की चोटियों पर तीन से पांच सेंटीमीटर तक हिमपात दर्ज किया गया।
200 से ज्यादा श्रद्धालु चूड़धार पहुंचे
पहले नवरात्र होने के कारण शनिवार शाम को चूड़धार में 200 से अधिक श्रद्धालु चूड़धार पहुंच गए थे। श्रद्धालु जब सुबह नींद से जागे, तो बाहर बर्फ की सफेद चादर बिछ चुकी थी। चूडेश्वर सेवा समिति ने चूड़धार में फंसे सभी यात्रियों को नौहराधार व सराहां के रास्ते से अपने घर भेज दिया है।
