Move to Jagran APP

यहां रंगों से परहेज खेली जा रही बर्फ की हाेली, दो दिन पहले हुई भारी बर्फबारी से पर्यटन स्‍थल गुलजार

Holi 2020 देशभर में होली पर्व पर जहां लाल गुलाल उड़ाया जा रहा है। वहीं पर्यटन नगरी मनाली में बर्फ की होली की धूम शुरू हो गई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 01:59 PM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 01:59 PM (IST)
यहां रंगों से परहेज खेली जा रही बर्फ की हाेली, दो दिन पहले हुई भारी बर्फबारी से पर्यटन स्‍थल गुलजार
यहां रंगों से परहेज खेली जा रही बर्फ की हाेली, दो दिन पहले हुई भारी बर्फबारी से पर्यटन स्‍थल गुलजार

मनाली, जेएनएन। देशभर में होली पर्व पर जहां लाल गुलाल उड़ाया जा रहा है। वहीं, पर्यटन नगरी मनाली में बर्फ की होली की धूम शुरू हो गई है। इस वर्ष होली के समय मनाली आ रहे सैलानियों का स्वागत सभी पर्यटन स्थलों पर बर्फ की सफेद चांदी कर रही है। बर्फ की होली खेलने को सैलानियों का आना जारी है। पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी होने लगी है।

loksabha election banner

पर्यटन नगरी मनाली में भी होली पर्व की धूम है। लोग व पर्यटक रंगों से परहेज कर रहे हैं। पर्यटन स्थल सोलंगनाला, फातरू, कोठी, अंजनी महादेव व हामटा में सैलानी बर्फ की होली खेल रहे हैं। दो दिन पहले हुई ताजा बर्फ़बारी से मनाली के पर्यटन स्थल बर्फ से लदे हुए हैं। हर कहीं बिछी बर्फ की सफेदी पर्यटकों का स्वगत कर रही है तथा उन्हें आकर्षित भी कर रही है।

सोमवार सुबह से मनाली में होली पर्व की धूम जारी है। स्थानीय लोगों व पर्यटन कारोबारी सैलानियों के साथ मिलकर होली मना रहे हैं। उपमंडल मनाली के सभी गांव में होली की धूम है। माल रोड मनाली की अपेक्षा इस बार पर्यटन स्थलों में रौनक अधिक है। स्थानीय कारोबारी भी अपनी दुकानें बंद कर बर्फ से लदे पर्यटन स्थलों में बर्फ के बीच होली मना रहे हैं। सोलंग की ढलानों में भी होली पर्व के दौरान बर्फ की चांदी बिछी है।

संगिनी संग दस्तक दे रहे पर्यटक जोड़े बर्फ की होली खेल कर इस पर्व को यादगार बना रहे हैं। सोमवार को पर्यटकों ने लाल गुलाल के स्थान पर बर्फ की सफेद चांदी की होली खेली। हालांकि मनाली शहर में कहीं-कहीं रंग की होली चल रही है। लेकिन सैलानियों की ओर से पर्यटन स्थलों में बर्फ की होली खेली गई। दो दिन पहले हुई बर्फ़बारी से मनाली में रौनक बढ़ी है। सोलंगनाला व कोठी पर्यटन स्थल पर बर्फ की होली का खेल शुरू हो गया है।

पर्यटन स्थलों में पहुंचने वाले पर्यटन वाहनों की संख्या एक हजार के पार हो गई। पर्यटक बर्फ की होली के साथ विभिन्न साहसिक खेलों का भी आनंद ले रहे हैं। सोलंग के पर्यटन व्यवसायी हीरा लाल, पूर्ण ठाकुर व रूप लाल ने बताया सोमवार को कोठी व सोलांग में एक हजार से अधिक पर्यटक वाहनों ने दस्तक दी हैं और हज़ारों पर्यटकों ने बर्फ की होली खेली। लगातार बढ़ रही सैलानियों की आमद से सभी पर्यटन व्यवसायियों का कारोबार भी गति पकड़ रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.