नाबालिग ने 14 साल की लड़की से किया दुष्कर्म, मेडिकल में हुई पुष्टि Kullu News
Teenage Girl Physically Assaulted जिला कुल्लू में एक 17 वर्षीय युवक ने 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर दिया।
By Rajesh SharmaEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 10:13 AM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 10:13 AM (IST)
कुल्लू, जेएनएन। जिला कुल्लू में एक 17 वर्षीय युवक ने 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर दिया। लड़की के परिजनों ने महिला पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला थाना पुलिस टीम ने मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि दोनों ही नाबालिग हैं। पुलिस ने धारा 376 सेक्शन 4 और 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है नाबालिग लड़के ने किशोरी के घर जाकर दुष्कर्म किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें