मेधावी और खिलाड़ी किए सम्मानित
राजकीय उच्च विद्यालय भुमतीर में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 06:46 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 06:18 AM (IST)
संवाद सहयोगी, कुल्लू : राजकीय उच्च विद्यालय भूमतीर में वार्षिक समारोह मनाया। एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह ने मेधावी और खिलाड़ी सम्मानित किए। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। राम सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत करें। पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इससे व्यक्तित्व का विकास होता है। इस मौके पर स्कूल की मुख्य अध्यापिका तेजेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें