पहाड़ियों पर फिर गिरने लगे बर्फ के फाहे, मौसम विभाग ने भी दी चेतावनी
हिमाचल में मौसम ने करवट बदल ली है एक बाद फिर से बर्फबारी का दौर जारी हो गया है जिससे लोगों की दिक्कतेें बढ़ गई हैं।
मनाली, जेएनएन। रोहतांग दर्रे सहित पहाड़ियों में बर्फ के फाहे गिरने का दौर जारी है। मौसम विभाग द्वारा दी गई अधिक बर्फ़बारी की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट है। हालांकि सुबह के समय मनाली व लाहुल घाटी में बादलों के बीच हल्की धूप भी खिली लेकिन एक बार फिर मौसम ने करवट बदली ओर घाटी में घने बादल छा गए। लाहुल में लगातार हो रही बर्फ़बारी से लोगों की दिक्कतेें बढ़ गई हैं।
मौसम खराब रहने से हवाई सेवा भी शुरू नही हो पाई है। बर्फ के कारण लोग घरों से बाहर भी नही निकल पा रहे हैं तथा हवाई सेवा न मिलने से घाटी में कैद होकर रह गए है। इन परिस्थितियों में कोई अचानक बीमार हो जाता जा तो उनका भगवान का ही सहारा है। बुधवार को भी रोहतांग सहित लाहुल व मनाली की ऊंची चोटियों में बर्फ़बारी हो रही जा जबकि घाटी में भी आशंका बढ़ गई है। सुबह हल्की धूप के बीच सैलनियों ने पर्यटन स्थलों का रुख किया और बर्फ़ीले खेलों का आनंद उठाया।
अधिकतर पर्यटक वाहन हालांकि सोलंगनाला नही पहुंव रहे है। पर्यटक वाहन सोलंग से 2 किमी पहले ब्यास पुल व नाग मन्दिर के पास रुक रहे हैं। प्रशासन ने सैलानियों को नेहरुकुण्ड सहित पलचान व सोलंग जाने की अनुमति दी है। मनाली एसडीएम रमन घरसंगी में बताया की मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन अलर्ट है। प्रशासन मौसम की परिस्थितयों पर नजर रखे हुए है। सैलनियों को सोलंगनाला तक भेजा गया है।