सायर संक्रांति पर्व पर सुख-समृद्धि की कामना
सैंज घाटी में सोमवार को सायर सक्रांति पर्व मनाया गया।
संवाद सूत्र, सैंज : सैंज घाटी में सोमवार को सायर सक्रांति पर्व मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर देवी-देवताओं की शोभायात्रा निकाली गई। धाउगी, कनौन, रैला, बनोगी व सुचैहण सहित अन्य स्थानों पर लोगों ने देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया। वहीं शांघड़ के देवता शंगचूल महादेव के समक्ष भी सैकड़ों लोगों ने हाजिरी भरी। शांघड़ पंचायत के पटाहरा गांव में सभी हारियानों ने हाजिरी भरी और देवता के मंदिर से बाहर निकलने पर लोगों ने सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। देवता कमेटी प्रमुख पालसरा टेक ¨सह ने बताया कि सायर संक्रांति में हर वर्ष प्राचीन परंपरा के अनुसार विशेष पूजा की जाती है। पूजारी द¨वद्र व जगदीश शर्मा ने बताया कि सायर संक्रांति से सात दिन पूर्व ही तैयारियां शुरू की जाती हैं। देवता के प्रमुख कारकून एक सप्ताह से एक वक्त का खाना ही खाते हैं, जबकि ब्राह्मण महिलाएं विशेष देवगीत गाकर पौराणिक रस्मों का निर्वहन करती हैं।