केरल में बाढ़ पीड़ितों की सहायता कर रहे स्वयंसेवक
जागरण संवाददाता, मनाली : संत निरंकारी सत्संग भवन में संचालक डोले राम ने कहा कि केरल में
जागरण संवाददाता, मनाली : संत निरंकारी सत्संग भवन में संचालक डोले राम ने कहा कि केरल में बाढ़ प्रभावितों की मदद को संत निरंकारी मिशन यथा संभव सहयोग कर रहा है। निरंकारी सदगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन ने केरल में व्यापक स्तर पर राहत व पुनर्वास अभियान चलाया है।
राज्य में अगस्त माह में भीषण बाढ़ के कारण जान-माल का भारी नुकसान हुआ जिस से लाखों लोग प्रभावित हुए। फाउंडेशन की ओर से केरल के जोनल इंचार्ज दिलीप गायकवाड़ के नेतृत्व में राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। अभियान त्रिवेन्द्रम, एर्नाकुलम, त्रिशूर, कालीकट तथा परावुर में राज्य सरकार की ओर से स्थापित राहत एवं पुनर्वास शिविरों के माध्यम से चलाया जा रहा है। फाउंडेशन के स्वयं सेवक स्थानीय प्रशासन के साथ पूरे सहयोग से सेवा कर रहे हैं। फाउंडेशन द्वारा चिरानल्लूर, रोजनगर, अलुवा, कलामश्री, परावुर तथा कुन्नुकेरा में अनाज तथा अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बांटी की गई।