Move to Jagran APP

देवता पांचवीर महादेव ने 15 साल बाद दुर्गाघाट में किया शाही स्नान

संवाद सहयोगी, गुशैणी : चैहणी गांव के देवता पांचवीर महादेव ने 15 साल बाद गुशैणी के दुर्गाघा

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 05:35 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 05:35 PM (IST)
देवता पांचवीर महादेव ने 15 साल बाद दुर्गाघाट में किया शाही स्नान
देवता पांचवीर महादेव ने 15 साल बाद दुर्गाघाट में किया शाही स्नान

संवाद सहयोगी, गुशैणी : चैहणी गांव के देवता पांचवीर महादेव ने 15 साल बाद गुशैणी के दुर्गाघाट में शाही स्नान किया। देवता के कारदार विजेंद्र कुमार, गूर द¨वद्र कुमार, पुजारी भगत राम ने बताया कि यह दौरा ऐतिहासिक है और देवता ने यहां पर 15 साल बाद शाही स्नान करके शक्तियां अर्जित की हैं। देवता जन कल्याण की स्मृद्धि व खुशहाली के लिए हंसकुंड तीर्थ की पवित्र जलधारा तीर्थन नदी के गुशैणी दुर्गाघाट में शाही स्नान के लिए पहले भी आते थे। उन्होंने बताया अभी 15 साल के बाद देवता ने इस स्थान पर आकर शाही स्नान किया है जिसे क्षेत्र के लोग शुभ मान रहे हैं। देवता ने शाही स्नान के बाद गुशैणी में रात्रि ठहराव के बाद रविवार को चैहणी मंदिर के लिए प्रस्थान किया। मंदिर पहुंचने पर देवता का भव्य स्वागत किया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.